करनाल जिले की अनाज मंडी मैं धान घोटाले का मामला जोर पकड़ लिया सै। इस मामले मैं मंडी की सेक्रेटरी आशा रानी नै पुलिस ने पकड़ लिया सै। कई दिनां तै जांच चाल री थी अर अब जा कै कार्रवाई हो ली।
बताया जा रह्या सै कि धान की खरीद-फरोख्त मैं गड़बड़ी के आरोप लागे सैं। रिकॉर्ड अर लेन-देन मैं गड़बड़झाला सामने आया था, जिस कारण प्रशासन ने जांच बैठा दी थी। जांच टीम ने कागजात खंगाले अर फेर कार्रवाई करी।
गिरफ्तारी के बाद अब पूछताछ चाल री सै। अधिकारी कह रहे सैं कि पूरे मामले की तह तक जाया जागा अर जो भी शामिल होगा, उसपे सख्त कदम उठाया जागा।
इस मामले नै ले कै मंडी के व्यापारी अर किसानां मैं भी चर्चा गर्म सै। सबकी नजर अब जांच की रिपोर्ट पे टिक्की सै कि और कितने नाम बाहर आवेंगे।
Sourced