ईरान अर अमेरिका के बीच खींचतान अब खुल्ले रूप में नजर आवै लाग री सै। तेहरान मैं हाल ही मैं हुए जोरदार धमाके के बाद ईरान ने अपनी एक खास जगह के चारों तरफ मोटी-मोटी कंक्रीट की दीवार खड़ी कर दी सै। सैटेलाइट तस्वीरां मैं साफ दिख रह्या सै के नवा ढांचा पहले तै ज्यादा मजबूत अर बंद किस्म का बनाया जा रह्या सै।
बताया जा रह्या सै के जिस ठिकाणे पे धमाका हुआ था, उस जगह नै अब ऐसे घेर लिया गया सै जिब्बे कोई बाहरी हमला सीधा असर ना कर सके। बड़ी मोटाई की कंक्रीट अर सुरक्षा इंतजाम देखके अंदाजा लग रह्या सै के मामला साधारण ना सै।
विशेषज्ञां का कहना सै के ईरान अपनी सैन्य या परमाणु संबंधी गतिविधियां नै और ज्यादा सुरक्षित बनाण की तैयारी मैं सै। अमेरिका अर पश्चिमी देश पहले तै इस मामले नै लेके नजर रखे हुए सैं।
दुनिया भर मैं इस कदम नै लेके चर्चा चालू सै के आखिर ईरान क्यूं इतनी जल्दी-जल्दी नई सुरक्षा दीवार खड़ी कर रह्या सै। आने वाले दिनां मैं हालात किस तरफ मुड़ेंगे, इस पे सबकी नजर टिकी सै।
Sourced